फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चौकीदार के चार वर्षीय बच्चे पर गिरा स्कूल का गेट,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 30 स्थित जिंदल ग्लोबल सिटी के निकट एक प्राइवेट स्कूल का गेट गिरने से एक चार वर्षीय बालक घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता इसी स्कूल में चौकीदार हैं।
विज्ञापन

स्कूल के चौकीदार जगदीश का बेटा निहाल (4) मंगलवार देर शाम को स्कूल के गेट के पास खेल रहा था। इस दौरान अचानक कुंडे से बाहर निकला स्कूल का गेट उसके ऊपर आ गिरा। जिससे निहाल चोटिल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था,लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। इधर इस घटना का पता चलते ही स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। इस संदर्भ में थाना सदर प्रभारी सुरेश चावला ने बताया कि उक्त घटना को लेकर बच्चे के परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उपरोक्त मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें