फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन की तर्ज पर पहली बार निकली भोले शंकर की बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
भोले शंकर की निकाली बारात ,भक्तों ने किया स्वागत
विज्ञापन

- महाशिवरात्रि पर्व पर पहली बार निकाली गई भोले की बरात
- डमरू, शंख, मृदंग की नाद पर जमकर थिरके बराती
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । धर्मनगरी में शनिवार को भगवान भोले शंकर की बरात धूमधाम से निकाली गई। शहर में पहली बार शिवरात्रि सेवा मंडल द्वारा भोले की बारात का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भोले की बारात में आकर्षक झांकियां पेश की गई।
विज्ञापन

शिवरात्रि सेवा मंडल आयोजन कमेटी के सदस्य मनोज परुथी ने बताया कि नगर की दु:ख भंजन सेवा समिति, बर्फानी सेवा मंडल, अमरनाथ मणि महेश सेवा मंडल, हर हर महादेव सेवा मंडल, भारतीय रक्षा मंच, लोक कल्याण मंच, ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जेसीज क्लब, फिनिक्स क्लब, साईं सेवा समिति इत्यादि नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि के पावन अवसर पर भोले शंकर की बारात शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि इस शोभा यात्रा का आयोजन उज्जैन में सावन के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा की तर्ज पर ही किया गया है। परुथी ने बताया कि उज्जैन की शोभा में तो ऐसा माना जाता है कि सभी देवी देवता भी धरती लोक पर आकर भोले शंकर की बारात शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया शनिवार को कुरुक्षेत्र की भोले शंकर की बारात में भोले नाथ की झांकियां, पंजाब से आये कलाकारों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा के मार्ग पर रंगोलियां, अनेकों पंजाबी ढोल, नासिक ढोल, शहनाई वादन, भोले नाथ बारात शोभा यात्रा का नेतृत्व करते हुए पाईपर बैंड, कपाल हाथ में लिए भूतप्रेत, शिव तांडव अघोरियों के संग, जंघम यात्रा जिसने भोले नाथ का विवाह पढ़ा, भोलेनाथ की पालकी, भगवान शिव भक्तों द्वारा 11 ढोल नगाड़े, 11 मृदंग, 11 डमरू तथा 11 शंखनाद, 11 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण इत्यादि विशेष आकर्षण का केंद्र बने। आयोजकों का मानना है, नगर की संस्थाओं द्वारा इस तरह के आयोजन और इस तरह से त्योहार मनाने का मकसद भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों तथा त्यौहारों से अवगत करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें