फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन बाद घर लाया गया गुरप्रीत का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी से बारह दिनों में आया गुरप्रीत का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र)। पिछले दिनों सिडनी (आस्ट्रेलिया) में जेपी कालोनी निवासी छात्र गुरप्रीत कलेर (28) की मौत के 12 दिनों बाद उसका शव घर लाया गया और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता सुरजीत सिंह व छोटे भाई लवप्रीत सिंह ने उसे मुखाग्नि दी। पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात को गुरप्रीत का शव दिल्ली पहुंच गया था। जिसे आज वीरवार को दिल्ली से घर लाया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे का पूरा शरीर डॉक्टरों द्वारा लगाई गई दवाइयों के कारण काला पड़ चुका था। अभी तक गुरप्रीत की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। आस्ट्रेलिया की मामले की जांच कर रही है। पुलिस गुरप्रीत के 2 रुम पार्टनर को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गुरप्रीत का लैपटॉप और मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। बता दें गुरप्रीत व उसके दो रुम पार्टनर पर आस्ट्रेलिया में आपराधिक मामला दर्ज था। इस मामले को लेकर ही तीनों की सोमवार को कोर्ट में पेशी होनी थी। लेकिन इससे एक दिन पहले ही गुरप्रीत ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस को गुरप्रीत के शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन


पिता बोले- बेटे की सुसाइड पर नहीं यकीन
गुरप्रीत सिंह के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं है कि उसने सुसाइड किया होगा। अंतिम संस्कार के दौरान उन्होंने गुरप्रीत के शव को देखा था। शरीर पर सुसाइड करने के कोई निशान मौजूद नहीं थे, जबकि आस्ट्रेलियन पुलिस का तर्क है कि गुरप्रीत ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है और नोट भी लिखा है। अभी तक पुलिस ने किसी को भी सुसाइड नोट नहीं दिखाया है। मांग करते हुए कहा कि गुरप्रीत की मौत के कारणों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें