फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के सांस्कृतिक झरोखों ने पर्यटकों को किया भाव-विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मंचों पर भारत की लोक संस्कृति के दर्शन कर पर्यटक गदगद हैं। यहां विविध राज्यों को कलाकार अपनी कला प्रतिभा से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस उत्सव में पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के लोक कलाकारों ने जमकर पर्यटकों का मनोरंजन किया और सभी को अपने मोहपाश में बांध दिया। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की तरफ से क्राफ्ट और सरस मेले में ब्रह्मसरोवर के घाट पर बने सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार की सबसे पहली प्रस्तुति हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने दी। इसके बाद उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने छपेली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद पंजाब के जिंदवा और जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। एनजेडसीसी के निदेशक डॉ. सौम्यवर्धन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 को लेकर पर्यटकों के लिए बेहतरीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।


सरोवर के घाट पर बाजीगरी
महोत्सव में एनजेडसीसी की ओर से बाजीगर ग्रुप के कलाकार करतब दिखा कर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ब्रह्मसरोवर के घाट पर इनकी बाजीगरी लोगों को खूब पसंद आ रही है और इनके करतबों पर खूब तालियां बजती हैं।
विज्ञापन


मेले में किया जा रहा है कानून के प्रति जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में लोगों को कानून के प्रति जागरुक करने उद्देश्य से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैं। डीएलएसए के सचिव एवं सीजेएम हितेष गर्ग ने बताया कि यह प्रदर्शनी 23 दिसंबर तक लगेगी। इस प्रदर्शनी के लिए पैनल के अधिवक्ताओं और पीएलवी की ड्यूटी लगाई हैं।

18 दिसंबर को 18 हजार विद्यार्थी करेंगे सामूहिक गीता पाठ
18 दिसंबर को सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। थीम पार्क में होने वाले इस कार्यक्रम में जिले भर के 18 हजार विद्यार्थी गीता के चुनिंदा 18 श्लोकों का सामूहिक पाठ करेंगे। कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल मुख्यातिथि जबकि ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल अध्यक्षता करेंगे।

ब्रह्मसरोवर तट व तिरुपति बालाजी मंदिर में होंगी 10 प्रतियोगिताएं
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों की 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं 16 से 18 दिसंबर तक तिरुपति बालाजी मंदिर व ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर होंगी। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए रजिस्ट्रेशन, रिफ्रेशमेंट, स्वच्छता व अन्य प्रबंधों के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। डीईओ अरुण आश्री ने कमेटियों की बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

निबंध लेखन में सानिया व श्लोकोच्चारण में आदेश ने मारी बाजी
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्पर्धाओं के अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण, श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं सोमवार सायं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के सभागार में हुईं। इनमें छात्रों के गीता ज्ञान को परखा गया। निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सानिया ने पहला व डॉली ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रह्लादपुर की मनिंद्र कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के आदेश ने पहला, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ऋषि ने दूसरा व एसएमबी गीता विद्यालय के सुधांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा के हरप्रीत, शगनप्रीत व गुरप्रीत की टीम ने पहला, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के अक्षित, नंदनी व राघव की टीम ने दूसरा तथा राजकीय उच्च विद्यालय रामशरण माजरा के विमेश, नवीन व रमन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 14-15 को
डीईओ अरुण आश्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर 14 व 15 दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के सभागार में होने वाली इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 14 दिसंबर को राज्य स्तरीय श्लोकोच्चरण, भाषण व संवाद प्रतियोगिताएं होंगी। 15 को राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी व निबंध लेखन स्पर्धा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें