अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में भी देश के अन्य राज्यों की भांति नवरात्र उत्सव पर भव्य आयोजन जा रहा है, जिसमें नगर की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह आयोजन एक निजी होटल में गाइड लाइन इंवेंट्स क्लब की व्यवस्थापक दिव्यानी गोयल द्वारा किया गया, जिसका शुभारंभ नगरपरिषद की अध्यक्ष उमा सुधा ने किया। इस मौके पर महिलाओं के लिए विभिन्न व्यंजनों के पकवानों के साथ गेम्स के स्टाल भी लगाए गए। नप अध्यक्ष उमा सुधा ने खुद भी नगर की अन्य महिलाओं के साथ डांडिया डांस तथा गरबा किया। कार्यक्रम की रौनक देखते ही बनती थी और कार्यक्रम में आई प्रत्येक महिला डंडियां के रंग झूमती नजर आई। डांडिया के अलावा हिंदी तथा पंजाबी गीतों पर भी महिलाओं ने नृत्य किया। इस बार कुरुक्षेत्र भी मेट्रो सिटी की भांति डांडिया के विशेष रंग में नजर आया। उन्होंने इस कार्यक्रम की आयोजक दिव्यानी गोयल के प्रयासों की सराहना की और बताया कि उन्होंने गाइड लाइन इंवेंट्स क्लब के माध्यम से यह एक सुंदर प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि नगर की महिलाएं इस अवसर पर एकत्रित हुई हैं और नवरात्र उत्सव को उत्साह के साथ मना रही हैं। इस मौके पर महिलाओं खूब डांडिया और गरबा का आनंद भी लिया। उन्होंने बताया कि यहां डांडिया के इलावा अन्य गेम्स की भी व्यवस्था की गई है। उमा सुधा ने दिव्यानी गोयल के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहाकि उन्होंने नगर की महिलाओं को नवरात्र उत्सव का आनंद लेने के लिए एक बहुत ही अच्छा मंच प्रदान किया है। नगर परिषद की अध्यक्षा ने बताया कि कुरुक्षेत्र की महिलाओं को बहुत अच्छा डांडिया सिखाने का काम डॉ. मीनाक्षी ने किया।