फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा प्रशासन ने दिया अतिक्रमण हटाने का एक घंटे का अल्टीमेटम, दुकानदारों में मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल लेने गए हुडा अधिकारी दोबारा नहीं लौटे
विज्ञापन


हुडा प्रशासन ने दिया अतिक्रमण हटाने को एक घंटे का अल्टीमेटम, दुकानदारों में मचा रहा हड़कंप


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पिपली- कुरुक्षेत्र रोड के साथ सेक्टर 17 में सड़क किनारे अस्थायी दुकानों का अतिक्रमण हटाने हुडा अधिकारी पहुंचे तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को एक घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया। अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल लेने की बात कहकर चले गए। देर शाम तक भी अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा नहीं पहुंचे और दुकानदार सामान बांधे बैठे रहे। अब शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
हुडा के जेई रामपाल के नेतृत्व में टीम सेक्टर 17 पहुंची। पिपली-कुरुक्षेत्र रोड पर आंबेडकर चौक तक सड़क किनारे दुकान चला रहे दुकानदारों से सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया। पुराने बस अड्डे के सामने टैक्सी स्टैंड के आसपास भी किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा और बताया कि वे करीब एक घंटे बाद दोबारा पुलिस व पूरे अमले के साथ लौटेंगे। उस दौरान अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। यह अल्टीमेटम मिलने पर अनेकों दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक भी अधिकारी नहीं लौटे तो सामान समेटे बैठे दुकानदारों ने फिर से अपनी दुकानें सजा लीं।
विज्ञापन


डीसी की करते रहे प्रतीक्षा, नहीं नियुक्त किया जा सका ड्यूटी मजिस्ट्रेट
हुडा अधिकारियों ने भले ही दुकानदारों को एक घंटे का अल्टीमेटम दिया, लेकिन शाम करीब चार बजे तक भी डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नहीं किया जा सका। हुडा अधिकारी इसके लिए डीसी डॉ. एसएस फुलिया की प्रतिक्षा करते रहे जबकि डीसी अन्य कार्यक्रमों के चलते बाहर व्यस्त रहे। जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नहीं किया जा सका तो हुडा अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार तक टाल दी। जेई रामपाल सिंह ने बताया कि अब शनिवार या फिर सोमवार को ही कार्रवाई की जाएगी।

अल्टीमेटम के दौरान ही दुकानदार भड़के
हुडा अधिकारी जब दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दे रहे थे तो कई दुकानदार उनसे उलझ गए। दुकानदार शगुन व प्रदीप सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि उन्हें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। हुडा क्षेत्र की पार्किंग में खड़ी अवैध बसों को शिकायत के बावजूद भी वे इन्हें हटा नहीं पा रहे हैं जबकि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर दुकान कर परिवार का पोषण कर रहे दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। जब इस सड़क को सिक्स लेन किया जाएगा वे खुद ही अपनी दुकान हटा लेंगे।
विज्ञापन


दस दिन पहले भी दिया था अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
करीब 10 दिन पहले भी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम हुडा की ओर से दिया गया था, जिसके बाद दुकानदार इकट्ठे होकर विधायक सुभाष सुधा से मिलने भी पहुंचे थे। दुकानदारों की मानें तो विधायक के न मिलने पर उनके पुत्र साहिल सुधा ने उन्हें परेेशान न होने देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब फिर अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें