फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक छात्रा व छात्र के परिजनों से बंद कमरे में एसआईटी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा मामला: मृतक छात्र व छात्रा के परिजनों से बंद कमरे में एसआईटी ने की पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद । गांव झांसा की दसवीं कक्षा की छात्रा व छात्र की संदिग्ध मौत मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई एसआईटी आईजी करनाल रेंज सुभाष यादव की अध्यक्षता में करीब डेढ़ माह बाद गांव पहुंची। इस टीम में उनके साथ एसपी कैथल आस्था मोदी, डीएसपी गुरमेल सिंह, टीम के अन्य सदस्य तथा मामले को सुलझाने के लिए पहले बनाई गई एसआईटी के अध्यक्ष डीएसपी धीरज कुमार भी थे। टीम ने सबसे पहले मृतक छात्रा व मृतक छात्र के परिजनों से बंद कमरे में पूछताछ की। उसके बाद छात्रा के स्कूल में जाकर वहां भी पूछताछ की। स्कूल के बाद टीम जहां छात्रा अंतिम बार दिखाई दी थी झांसा से गुजर रही नरवाना ब्रांच पर भी गई और मुआयना किया।
बता दें की 9 जनवरी को गांव झांसा के दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ट्यूशन पर जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने 10 जनवरी को इसकी सूचना थाना झांसा में दी थी। जांच में पुलिस को पता चला था कि गांव का ही एक लड़का भी गायब है। पुलिस कयास लगाने लगी थी की शायद दोनों एक साथ गए हैं, लेकिन 12 जनवरी को जींद के गांव बूढ़ा खेड़ा में एक लड़की का शव मिला। लड़की के परिजनों को शिनाख्त के लिए वहां बुलाया गया तो उन्होंने लड़की की पहचान कर ली। 14 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद लड़की के परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। दोषियों को पकड़ने की मांग करने लगे। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के आश्वासन पर वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए थे । सभी का शक लापता लड़के पर था, लेकिन 16 जनवरी को भाखड़ा नहर से लापता छात्र का शव मिलने से मामला एक दम से बदल गया। लड़के के परिजन व लड़की के परिजन सीबीआई से मामले की जांच की मांग करने लगे। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई, लेकिन टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की सीबीआई से जांच की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था की अगर नई एसआईटी 2 महीने के भीतर मामला नहीं सुलझा पाई तो मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। आईजी करनाल रेंज सुभाष यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, लेकिन करीब डेढ़ माह बीत जाने पर भी छात्रा के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या किसने की तथा छात्र को किसने मारा, छात्रा का शव बुढ़ा खेड़ा कैसे पहुंचा, छात्रा के शरीर पर इतने चोट के निशान कहां से आए, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आईजी करनाल रेंज सुभाष यादव ने कहा कि मामले की जांच सही दिशा में चल रही है। मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द की मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें