फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों नामजद सहित 500 से अधिक लोगों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार , भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों ने किया बवाल, 500 से अधिक पर केस, गिरफ्तारी सिर्फ एक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी एक्ट को लेकर दिए गए फैसले के विरोध में सोमवार को सड़कों पर उतरे हजारों दलित समाज के लोगों ने साढ़े चार घंटे तक हाईवे जाम रखने के साथ बाजारों को बंद करवाया और सरकारी काम में बांधा डाला। पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद करते हुए 500 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है। मगर पुलिस अभी तक एक ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर पाई है। यह केस थाना शहर , सदर व पिहोवा में दर्ज किए गए हैं। जिसमें रास्ता रोकने, लाठी आदि लेकर सड़कों पर उतरने, शांति भंग करने, तोड़फोड़ करने व ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप लगाए गए है। इतने लोगों के खिलाफ मामले दर्ज होने के बावजूद मंगलवार तक पुलिस महज एक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई, जिसे अदालत में पेश किया गया और उसे एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पिपली स्थित थाना सदर में मामले की जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि गत दिवस बड़ी संख्या में लोगों ने नेशनल हाईवे जाम किया और तोड़फोड़ भी की। इस दौरान शांति भंग करते हुए पुलिस की ड्यूटी में भी बाधा डाली तो डंडे, बिंडे लेकर हाईवे को रोका। इस दौरान आरोपियों ने हाइवे पर पुल के नीचे ही कई सरकारी होर्डिंग तोड़े तो कई पेंटिंग पर स्याही आदि भी पोती गई। इसके चलते धारा 147, 148, 149, 323, 332 व 353 के अलावा सार्वजनिक जगहों पर तोड़फोड़ व नेशनल हाइवे जाम करने के आरोप में भी 20 लोगों के नामजद सहित करीब 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें से एक आरोपी गांव ढांढा खेड़ी जिला जींद एवं हाल में दीदार नगरवासी अजमेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश किया गया और उसे एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं थाना शहर प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि सोमवार को डॉ बीआर अंबेडकर चौक पर रास्ता जाम करने, डंडे लेकर सरेआम दहशत फैलाने सहित कई आरोपों के चलते भांदस धारा 148, 149, 341 व 186 के अलावा अन्य धाराओं के तहत भी कई नामजद व करीब 400 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी अगुवाई में ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि सोमवार को एसएस एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में पहले डॉ बीआर अंबेडकर चौक पर जाम लगाया गया उसके बाद बाजारों में दुकानें बंद कराई गई। बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग पिपली पहुंचे, जहां नेशनल हाइवे जाम कर दिया और करीब चार घंटे तक लगे जाम से हजारों वाहन चालक और आमजन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि पिपली सदर थाना, शहर व पिहोवा में भी सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें