फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानुषी पर थरूर का बयान निम्न सोच का नमूना : दहिया ं ं ं

विज्ञापन
विज्ञापन
मानुषी पर थरूर का बयान निम्न सोच का नमूना : दहिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व जातीय खाप महापंचायत महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने कहा कि मिस वर्ल्ड बनकर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान निम्न सोच का नमूना है। राष्ट्रीय सर्व जातीय खाप महापंचायत (महिला विंग) इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। थरूर का बयान सिर्फ मानुषी का नहीं, पूरी नारी समाज का अपमान है। वैसे भी, थरूर से किसी महिला के सम्मान की उम्मीद नहीं की जा सकती। वह स्वयं अपनी पत्नी की मौत मामले में संदेह के दायरे में हैं और जांच चल रही है। मानुषी ने सत्रह साल बाद देश को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाया है। वह पेशे से डाक्टर हैै। कांग्रेस नेताओं को उसका सम्मान करना चाहिए, न कि उल्टे-पुल्टे, अमर्यादित बयान देने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें