फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारीक धान के दामों में कमी आने से किसानों में भारी रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बारीक धान के दामों में कमी आने से किसानों में भारी रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
बारीक धान के दामों में कमी आने से किसानों में रोष है। कुछ दिन पहले तक बारीक धान के दामों में अचानक उछाल आने से किसान खुश थे। चार-पांच दिनों से बारीक धान के दामों में कमी आने से किसानों में उदासी है। किसानों को उम्मीद थी कि बारिक धान कम होने से इस बार इसके दाम आसमान छूएंगे, लेकिन अब वे निराश हैं।
विज्ञापन

बाबैन अनाजमंडी के प्रधान लाभ सिंह, आढ़ती संजय झंडौला, राजेश छलौंदी, मोहन लाल, लवली सैनी, किसान रमेश चंद भूखड़ी, अवतार सिंह सुजरा, हरबंस कसीथल, सोनू कसीथल, सुरजीत रामशरण माजरा, बाबा गुरचरण सिंह, जागिंद्र सिंह गंगौरी, राजेंद्र कलालमाजरा ने बताया कि बारीक धान तुड़ल के दाम कुछ दिनों पहले तक 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। अब इसके दाम 2700 रुपये प्रति क्विंटल ही रह गए हैं। इसके अलावा 1509 किस्म के धान के दाम तीन दिन पहले तक 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। अब इसके दाम 2400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। इससे किसान निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें