श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा शुभारंभ किया गया गीता पाठ का
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की पे्ररणा से श्रीकृष्ण कृपा समिति ने सलारपुर रोड स्थित गीता ज्ञानम संस्थानम के कार्यालय में कार्तिक मास के उपलक्ष्य में गीता के तीसरे अध्याय का पाठ किया। इस अवसर पर संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने प्रसाद की व्यवस्था की।
सुनील वत्स के गाए हुए भजन कृपा बरसाए रखना मेरी राधा रानी पर श्रद्धालु झूम उठे। लखबीर सिंह लक्खा ने भगवान कृष्ण और श्री राधा जी के भजन सुनाए। संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से पूरे कार्तिक मास में प्रतिदिन गीता ज्ञानम संस्थानम के कार्यालय में गीता के एक अध्याय का पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्तिक मास के प्रारंभ से शुरू हुआ। यह गीता पाठ पूरे कार्तिक मास चलेगा। कार्तिक मास का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। इसे पुरुषोत्तम मास कहा गया है। वत्स ने कहा कि स्वामी जी का सपना है कि घर घर में गीता का प्रचार और प्रसार हो। इसी उद्देश्य से यह गीता पाठ किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, लालचंद शर्मा, विजय बवेजा, पवन भारद्वाज, केडीबी सदस्य विजय नरुला, रामपाल शर्मा, बंसी लाल, मुनीष खुराना आदि ने गीता पाठ में भाग लिया और संकीर्तन में भाग लिया। वत्स परिवार ने श्रीगीता की आरती की गई। वत्स ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि को 8 से 9 बजे तक आयोजित इस गीता पाठ के चौथे अध्याय का सोमवार रात्रि को केडीबी सदस्य केसी रंगा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ करेंगे। मंगलवार को श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा दीप प्रज्जवलित कर गीता पाठ का शुभारंभ करेेेंगे।