फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकी ने समाज को आइना दिखाने का काम किया : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि ने दिखाया समाज को आइना : सुरेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेश युनिसपुर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि किसी विशेष वर्ग के न होकर सभी समाज के थे। उन्होंने पवित्र महाकाव्य रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया था। वे गांव फतूहपुर ईश्वर सिंह वाल्मीकि द्वारा आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सतमार्ग पर चलने की राह दिखाई। वे अपने समय के बहुत बड़े संत थे। इसलिए समाज के सभी धर्मों के लोगों को उनके सिद्धांतों और संदेशों का अनुसरण कर आगे बढ़ना चाहिए। समाज के लोगों द्वारा सुरेश युनिसपुर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सतबीर खेड़ी रामनगर, मुलख राज अरोड़ा, पार्थ तंवर, जसबीर खनोदा, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें