केयू मैस कर्मचारियों प्रदर्शन रहा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू में मैस कर्मियों का प्रदर्शन लगातार 18वें दिन वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मियों ने जमकर रोष व्यक्त किया। कर्मचारी यूनियन के प्रधान रामप्रकाश की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान पार्क में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन प्रधान राम प्रकाश, महसचिव सुभाष पारचा, उपप्रधान अमन कुमार, कृष्णचन्द सैनी और उमा शंकर ने कहा कि आज प्रशासन और सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी हो चुकी है। अदालत के आदेश बावजूद उनकी मांगें नहीं मानी जा रहीं। यह केयू प्रशासन की मनमानी को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अदालत का फैसला लागू कर उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। यूनियन के सह सचिव कुष्णचंद सैनी और कानूनी सलाहकार बलबीर सिंह सैनी ने कहा विश्वविद्यालय को कानून का पालन करना चाहिए। मैस कर्मचारियों को पक्का कर उनकी मांग को पूरा करना चाहिए।