अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राम कुमार रंबा ने बताया कि हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा संगठन एक सामाजिक संगठन है। यह संगठन समाज हित की आवाज उठाता है और उसको सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। वे रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस संगठन में सभी पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष व सभी संगठन अपनी आस्था को लेकर पिछड़ा वर्ग में समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तमाम धर्मशालाओं से अनुरोध है कि धर्मशालाओं को राजनीतिक अड्डा न बनाकर समाज के लोगों के बीच जाकर उन से प्रेम भावना बढ़ाए। वह लोग आपको को पूरा सहयोग देंगे। धर्मशालाओं में पार्टीबाजी को पूर्णतया बंद कर देना चाहिए। यह धर्मशालाएं पूरे समाज की होती हैं किसी विशेष की नहीं। रंबा ने कहा कि धर्मशालाओं को राजनीतिक अड्डा न बनाकर वहां बच्चों को 10वीं व 12वीं के बच्चों को कोचिंग, आधुनिक तकनीकी सिखलाई, बच्चों को योगा व स्पोर्टस व संस्कार दिए जाएं व गरीब बच्चों व विधवाओं की सहायता की जाए। इस मौके पर संयोजक राम रत्न कटारिया, महासचिव रोशन लाल धीमान, बलवंत सिंह रामगढिय़ा, बलबीर रोहिला, हरिराम पांचाल, सलाहकार कुलवंत सिंह, सचिव कुलदीप वकील, प्रैस सचिव हरनैक सैनी मौजूद रहे।