रिक्त सीटों के लिए केयू के विभागों में 31 अगस्त को लगेगी लिस्ट
- 30 अगस्त तक हार्ड कापी जमा करवाने का अन्तिम दिन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रिक्त रहीसीटों के लिए 30 अगस्त तक फार्म की हार्ड कॉपी विभाग में जमा करवानी होगी व 31 अगस्त को सभी विभागों में मेरिट लिस्ट लगेगी, जिसके आधार पर विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। 29 अगस्त तक आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन करने का समय निर्धारित किया गया था। विद्यार्थी एमएससी ह्यूमन डिवेल्पमेंट, एमएससी क्लोथिंग, एमएससी अप्लाईड जियोलॉजी, एमटेक अप्लाईड जियोलॉजी पंचवर्षीय, एमएससी कैमेस्ट्री, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ हॉटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्रोलॉजी, बैचलर ऑफ हॉटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टैक्रोलॉजी, एमए फाईन आर्टस, एमएफए, एमएससी स्टैटिस्टिक्स एंड ओआर, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, एमएससी मास कम्यूनिकेशन, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमए संगीत, एमए संस्कृत पालि एवं प्राकृत, एमए एआइएच कल्चर, एमएससी टैक्रोलॉजी अप्लाईड जियोफिजिक्स, बीलिब एंड इंफो. साईंस, एमलिब एंड इंफो. साईंस, एमए पंजाबी, एमए हिन्दी, एमए इतिहास, पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग साइकोथैरेपी एंड रिहैब्लिटेशन, एमए लोक प्रशासन, एमए दर्शन शास्त्र, एमए मनोविज्ञान, एमए समाजशास्त्र, एमए राजनीतिक शास्त्र, एमए डिफेंस एंड स्ट्रैटिजिक्स स्टडीज, एमएससी फोरेंसिक साईंस, एमए शिक्षा, एमए बिजनेस इकोनोमिक्स, एमएससी इलैक्ट्रोनिक्स साईंस, एमएससी बायोकैमेस्ट्री, बीए एलएलबी आर्नस पंचवर्षीय कोर्स में खाली पड़ी सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।