अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद।
धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्र में वीरवार मध्य रात्रि अचानक तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दिलाई है। मध्य रात्रि को अचानक ही तेज आंधी आई, जिसके बाद हल्की बारिश भी हुई। बारिश होने से जहां मौसम में गर्मी हल्की रही तो वहीं किसानों में धान की रोपाई को लेकर उत्साह है। वहीं इस्माईलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश हुई। किसानों ने बताया कि बारिश से धान रोपाई के कार्य में तजी आने की संभावना बन गई है। उन्होंने कहा कि अगर एक अच्छी बरसात और हुई तो जल्द ही धान रोपाई का कार्य पूरा हो जाएगा।