अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सूरजमुखी की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन ने 17 जून को अनाज मंडी परिसर में बैठक बुलाई है। पिछले काफी समय से किसान यूनियन इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और इस बैठक में सभी किसानों की राय लेकर कड़ा कदम भी उठा सकती है। 15 जून को अनाज मंडी परिसर में प्रशासन से वार्ता विफल हो जाने के बाद किसानों ने सर्वसम्मति से 17 जून की पंचायत बुलाने का निर्णय लिया था। भाकियू की बैठक को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है और भाकियू की हर गतिविधि पर नजर जमाए हुए है।