फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 150 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Fri, 14 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में भंडारे के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी एवं सेवक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार ग्रामीण क्षेत्रों में सनातन धर्म प्रचार के साथ स्वास्थ्य जागरूकता व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है। दरबार के सेवकों व श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय संस्थाओं और संगठनों का भी सहयोग लिया जाता है। वीरवार को जग ज्योति दरबार में डॉ. एसके शर्मा और डॉ. राजेश की टीम ने करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर और सत्संग के बाद दरबार में भंडारे का भी आयोजन किया गया। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने भंडारे में शिरक्त की। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि जग ज्योति दरबार पिछले कई वर्षों से निरंतर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है। महंत ने बताया कि दरबार के स्वास्थ्य शिविरों में आमतौर पर वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की नि:शुल्क जांच, विशेषज्ञ परामर्श और दवाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस दौरान नवीन गुलाटी, अर्जुन गुलाटी, भूपेंद्र सिंह, अभिनव कुमार, रूपेंद्र सिंह, सूरज राणा, अनुभव शर्मा, कुलविंदर सिंह मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में भंडारे के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी एवं सेवक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें