संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। रास्ता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग से 15 हजार 600 रुपये छीन कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि वह सरस्वती तीर्थ के पास अपने घर अमृतसरी फार्म जाने के लिए खड़ा था तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने उससे गांव हेलवा जाने का रास्ता पूछा। उसने कहा उसे भी उधर ही जाना है। वह उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गया। कुछ दूर जाने पर एक अन्य व्यक्ति भी मोटरसाइकिल पर बैठ गया। चोपड़ा फार्म के समीप जाने पर पीछे बैठे युवक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे व्यक्ति ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए और उसे मोटरसाइकिल से उतारकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्रित हो गए। उन लोगों का पीछा किया तो भाग गए उनका कोई पता नहीं चल पाया और अब पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। संवाद