खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार राज्य के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को पिछले चार वर्ष की खेल उपलब्धियों के आधार पर भीम पुरस्कार प्रदान करने के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के वरिष्ठ कोच राकेश सिंह रावत ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भीम पुरस्कार प्रदान करने के लिए 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक के मूक-बधिर खिलाड़ी और 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2020 तक गत्त चार वर्षों की अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर विजेता खिलाड़ियों से 15 अगस्त 2020 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
संबंधित खिलाड़ी को अपने आवेदन पत्र को पूर्ण रुप से भरकर उसके साथ खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां, हरियाणा डोमिसाइल प्रमाण पत्र तथा खेल नीति के अनुसार अन्य दस्तावेजों को भी संलग्न करके जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया गया हो, यदि किसी खिलाड़ी द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया गया हो तो उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ लगाना होगा। अधूरे व निर्धारित तिथी के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन के साथ खिलाड़ी अपना आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड, यूनिक कोड की प्रति भी लगानी होगी। आवेदन पत्र का नमूना हरियाणा खेल विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। अन्य जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुरुक्षेत्र कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।