पिहोवा (ब्यूरो)। रविवार को भारत-पाकिस्तान के मैच पर सट्टा लगाते हुए पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी मूल चन्द ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराने डाकखाने वाली गली में एक व्यक्ति घर में ही भारत-पाकिस्तान के मैच पर सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां रेड कर दी। जहां से पुलिस ने आरोपी सुरेश को एक एलसीडी, सेटअप बॉक्स, लैपटॉप, एक मोबाईल तथा आरोपी द्वारा कागज पर सट्टे की लिखी डिटेल के साथ काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।