फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के 1492 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की चार प्रतियोगिताओं की मेजबानी धर्मनगरी को मिली है, जिनमें प्रदेशभर के 1492 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 28 से 30 नवंबर तक होने वाली इन प्रतियोगिताओं में जूडो, साइकिलिंग, फुटबॉल और हॉकी शामिल है। जूड़ो प्रतियोगिता में सात टीमें हिस्सा लेंगी तो वहीं साइकिलिंग प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेकर दम दिखाएंगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में 18 टीमें शामिल रहेंगी वहीं हाॅकी प्रतियोगिता में 18 टीमें हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


द्रोणाचार्य स्टेडियम में होने वाले इस राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 10 कमेटियों का गठन किया गया है, जो कि खेल महाकुंभ में होने वाली प्रतियोगिताओं की देखरेख करेंगी।





फोटो 20
यहां-यहां होंगी प्रतियोगिताएं
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार के मुताबिक तीन दिनों तक यहां होने वाली राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में चार प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से 1492 खिलाड़ी हिस्सा लेकर प्रदर्शन करेंगे। फुटबॉल, जूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा, जबकि साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ज्योतिसर मार्ग पर किया जाएगा। वहीं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी स्टेडियम शाहाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। अन्य तैयारी भी जोरों से की जा रही है। खेल कुंभ के लिए 19 व 20 नवंबर को ही ट्रायल लिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें