फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार समेत 144 लोगों को लगाई प्रीकॉशन्स डोज, 752 किशोरों ने पहना सुरक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के साथ जिले की सौ फीसदी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग शेड्यूल के अनुसार विशेष वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर लोगों को सुरक्षा कवच लगा रहा है। बुधवार को उपायुक्त मुकुल कुमार सहित 144 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। इसके साथ ही विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 15 से 17 आयु वर्ग के 752 किशोरों को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के 1396 को पहली और 2586 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग की ओर से अभी तक 7 लाख 23 हजार 601 को पहली और 5 लाख 28 हजार 207 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लघु सचिवालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक नागरिक और कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट के साथ-साथ लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई।
जिलेभर में 100 स्थानों पर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। 13 जनवरी को 100 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को 66 वैक्सीनेशन सेंटर पर कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें