कुरुक्षेत्र । मंडियों में फसल उठान का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। इस मामले में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, अगर उठान कार्य में किसी ठेकेदार ने कोताही बरती तो उसको ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। यह निर्देश डीसी डॉ एसएस फुलिया ने दिए। वे सोमवार को देर सायं खादय एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा व्यापारियों की एक सयुंक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से गेहूं खरीद कार्य के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है, सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में बिजली, पानी व शौचालय, साफ-सफाई के प्रबंध किए जाएंगे और सडक़ों की भी मुरम्मत की जा रही है, प्रशासन की तरफ से किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।