विधि महोत्सव कल से
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधि संस्थान मे तीन दिवसीय विधि महोत्सव बुधवार से शुरू होगा। विधि संस्थान पिछले कई वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस महोत्सव में छात्र विभिन्न विधाओं में रंगोली, हुनर खोज, स्किट, मूट कोर्ट, फैशन शो, शॉर्ट फिल्म, ग्रुप डांस आदि आयोजन होंगे। इस वर्ष एक नई विधा शॉर्ट फिल्म को भी पहली बार इस महोत्सव में स्थान दिया गया है। ये विधा लोगों में सोशल मीडिया के प्रति बढ़ती हुई रुचि को दर्शाता है। मूट कोर्ट भी इस बार कई वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित होगा। संस्थान के निदेशक डॉ. राजपाल शर्मा ने कहा कि विधि महोत्सव को छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है और छात्रों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए।