फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से ज्यादा देशों में गीता महोत्सव की वेबसाइट को मिले 16 लाख क्लिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 की पहचान पूरे विश्व में बन चुकी है। महोत्सव के कार्यक्रमों और तमाम क्षणों को जानने के लिए अब तक 25 से ज्यादा देशों में केडीबी की इंटरनेशनल गीता महोत्सव की वेबसाइट को 16 लाख से ज्यादा लोग क्लिक कर चुके हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, गूगल प्लस पर भी 5 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदनमोहन छाबड़ा ने बताया कि गीता महोत्सव को यादगार बनाने के लिए केडीबी के साथ राज्य सरकार की तरफ से अथक प्रयास किए गए हैं। इन प्रयासों के चलते ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए बनाई वेबसाइट पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग विजिट कर चुके हैं। इतना ही नहीं यूएसए, भारत, मलेशिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, चीन, कुवैत, फिलिपींस, जापान, कतर, रूस, ऑस्ट्रेलिया, हंगरी, वियतनाम, ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, यूक्रेन, जर्मनी, ब्राजील, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इटली, रोमानिया, ग्रीस, रिपब्लिक ऑफ सर्बिया आदि देशों के लोगों ने भी केडीबी की वेबसाइट का अवलोकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में खासकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। निमंत्रण पत्र डिजाइन प्रतियोगिता में 7700, रंगोली प्रतियोगिता में 12 हजार 500, फैंसी ड्रेस में 24 हजार 500, पेंसिल स्केच पेंटिंग में 14 हजार 600, कार्ड एंड क्राफ्ट में 4400 और क्विज प्रतियोगिता में 9400 लोगों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें