फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मक कार्यों से ही बढ़ती है शोध एवं शिक्षण की गुणवता: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रचनात्मक कार्यों में भाग लेकर विद्यार्थी भविष्य के लिए अच्छी सीख प्राप्त कर सकते हैं। इससे यूनिवर्सिटी में शोध एवं शिक्षण की गुणवत्ता भी बढ़ती है। ये बातें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा ने कहीं। वे वीरवार को जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित केयू पल्स स्टूडेंट ई-लैब, लैब जर्नल के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। कुलपति ने संस्थान के विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि लैब जर्नल से यहां विभिन्न विभागों में होने वाली गतिविधियां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों तक पहुंचेगी। विद्यार्थी निरंतर कुछ नया सीखेंगे एवं यूनिवर्सिटी में होने वाली गतिविधियों का भी डाक्यूमेंटेशन हो सकेगा। उन्होंने संस्थान निदेशक प्रो. एसएस बूरा एवं सभी शिक्षकों को बधाई दी। प्रो. बूरा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्थान में स्टूडेंट लैब जर्नल प्रकाशित करने की चर्चा थी, लेकिन इस बार संस्थान के विद्यार्थियों ने निर्धारित समयावधि में इसे तैयार किया है। जर्नल का उद्देश्य विद्यार्थियों के समाचार पत्र निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराना एवं यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के साथ संवाद बढ़ाना है। बताया कि लैब जर्नल हर माह प्रकाशित होगा और विभिन्न गतिविधियों को इसमें रिपोर्ट किया जाएगा। संस्थान में हर शनिवार मिड टॉक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें शिक्षक एवं विद्यार्थी एक मंच पर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं। शिक्षक डा. आबिद अली की देखरेख में किए जा रहे उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थी उत्साहवर्धक भागीदारी निभा रहे हैं। प्राध्यापिका डॉ. बिंदु शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट ई-लैब जर्नल केयू की गतिविधियों को रिपोर्ट करने का सकारात्मक प्रयास है। इससे विद्यार्थी लेखन क्षमता को विकसित कर सकेंगे और समाचार पत्र प्रबंधन एवं प्रकाशन की बारीकियों को भी सीख पाएंगे। लैब जर्नल के इंचार्ज डॉ. अशोक ने बताया कि यह अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होगा। केयू शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी इसे अपने मोबाइल स्क्रीन पर पढ़ सकेंगे। ई- लैब जर्नल ई-मेल के माध्यम से सभी विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। ई-लैब जर्नल को विभाग के एमए प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या भदोरिया, रिया पाठक, विक्रम सैैनी, रोहित यादव ने तैयार किया है। विभाग के शिक्षक डा. सुशील रंगा की अगुवाई में छात्र जगदीप सिंह एवं माईक्रो सागर ने डिजाइन किया। इस अवसर पर विभाग के रोमा सिंह, मधुदीप सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें