फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ आठ दुकानों के तोड़े ताले, कई दुकानों से चुरा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कस्बे में हाइवे और ठसका रोड पर स्थित करीब आठ दुकानों के चोरों ने एक ही रात में ताले तोड़े, जिनमें कई दुकानों से नकदी व सामान भी चुरा ले गए तो कई दुकानें चोरी होने से बच गई। एक साथ हुई इतनी घटनाओं से दूसरे दुकानदारों में भी भय का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हाइवे पर स्थित पसरीचा मार्केट में चोरों ने पसरीचा करियाना स्टोर की दो दुकानों के ताले तोड़े। वहीं चोरों ने प्राचीन मंदिर के सामने हाइवे पर स्थित राजेश मेडिकोज के ताले तो तोड़ लिए, लेकिन शटर के बीच में लगे ताले के कारण शटर नहीं उठा पाए। इसके अलावा कंसल स्नेटरी, ठसका रोड पर स्थित एक दुकान के ताले तोड़े, लेकिन वहां से कोई चोरी नहीं कर पाए। वहीं विवेक करियाना स्टोर से चोर पांच हजार रुपये की नगदी और सिग्रेट आदि उठाकर ले गए। कृष्ण इनवर्टर की दुकान से इनवर्टर व बैटरी उठाकर ले गए। पुलिस ने विवेक कंसल व कृष्ण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखी जा रही है सीसीटीवी फुटेज : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कस्बे में चोरों ने कुछ दुकानों के ताले चटकाए थे। लेकिन इनमें दो दुकानदारों को छोड़कर किसी ने भी थाना में शिकायत नहीं दी है। इस मामले की जांच का जिम्मा एएसआई बलविंद्र सिंह को दिया गया है। जिन दुकानों के ताले टूटे है, उनके आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें