फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म नानक शाह फकीर के विरोध में सड़कों पर उतरा सिख समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ के विरोध में सड़कों पर उतरा सिख समुदाय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ के विरोध में हरियाणा सिख परिवार के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना के नेतृत्व में सिखों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वीरवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में बड़ी संख्या में सिख संगत एकत्रित हुई। यहां से फिल्म विरोधी नारेबाजी और सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए सिख संगत लघु सचिवालय पहुंची। यहां पर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कार्यालय से बाहर आकर सिख संगत से ज्ञापन लिया। उन्होंने सिख संगत को भरोसा दिलाया कि आप की भावनाओं की कदर करते हुए इस फिल्म का प्रसारण कुरुक्षेत्र के किसी भी सिनेमा घर में नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले द्रोणाचार्य स्टेडियम के बाहर संगत को संबोधित करते हुए अजराना ने कहा कि नानक शाह फकीर को सैंसर बोर्ड ने मंजूरी देकर सिखों की भावनाओं पर कुठाराघात किया है। इस फिल्म में श्री गुरु नानक देव जी महाराज, उनकी प्रथम सेवक एंव बहन बेबे नानकी, रबाबी भाई मर्दाना व महान सिख शख्सियतों का रोल कलाकारों द्वारा निभाया गया है, जबकि सिख रहित मर्यादा के अनुसार कोई भी देहधारी गुरु साहिबान अथवा उनके परिवार आदि का अभिनय नहीं कर सकता। इतना ही नहीं, फिल्म के कई दृश्यों में सिखों को हिंदू धर्म से संबधित दर्शाने का घिनौना प्रयास भी किया गया है। इसको लेकर सिख संगत में भारी रोष है। इसी कारण सिखों की सिरमौर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह सहित विभिन्न सिख संगठनों और संस्थाओं ने इस फिल्म को रिलीज न करने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद फिल्म के निर्माता सुप्रीम कोर्ट को ढाल बना कर 13 अप्रैल को फिल्म रिलीज करने जा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 13 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के बाद कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदार प्रशासन व सरकार होगी। ज्ञापन देने के बाद सिख संगत शहर के केसल मॉल पर पहुंची और फिल्म को यहां प्रदर्शित न करने को लेकर नारेबाजी की। केसल मॉल के मालिक रमेश सचदेवा ने संगत को विश्वास दिलाया कि नानक शाह फकीर फिल्म यहां पर प्रदर्शित नहीं की जाएगी। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविन्द्र कौर अजराना, राजवंत कौर, तजिंद्र पाल सिंह ढिल्लो, लखविन्द्र सिंह संधू, जसबीर सिंह वड़ैच, युवा प्रधान सुखविंद्र सिंह सिद्धू, प्रगट पसिंह दबखेड़ी, हरपिंद्र सिंह विर्क, सुरिंद्र सिंह सिद्धू, एडवोकेट शेखों, जशनदीप सिंह, प्रीतम सिंह शिंगारी, परमजीत सिंह मक्कड़, दिलबाग सिंह, गुरसिमरन सिंह, वरयाम सिंह, अजैब सिंह लोहारा, महिन्द्र सिंह सग्गू, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुरिंद्र सिंह हुंदल, नरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह खालसा, हरविंद्र सिंह चीमा, मनदीप कौर, कुलजिंद्र कौर आदि मौभजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें