फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पंचायत सिस्टम के विरोध में सरपंचों और ग्राम सचिवों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पंचायत के विरोध में सरपंचों और ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ दफ्तर को लगाया ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/लाडव। जिला के अलग-अलग खंडों में शुक्रवार को सरपंच व ग्राम सचिव सड़कों पर उतरे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बीडीपीओ कार्यालयों को ताले जड़ने के साथ धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की तो यह धरना लगातार जारी रखने का भी एलान किया।
थानेसर खंड सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गांव फतुहपुर के सरपंच शमशेर सिंह व ग्राम सचिव एसोसिएशन के सचिव रोहताश सिंह की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे से ही धरना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने ई- पंचायत सिस्टम का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय पर ताला लगाकर दिनभर घेराव किया। इस दौरान धुराली के सरपंच गुरदीप, चीबा के सरपंच, कर्मबीर, जोगना खेड़ा के सरपंच अमरजीत, खानपुर के सरपंच सुरेंद्र कुमार के अलावा ग्राम सचिवों में परमवीर सिंह, ईश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, प्रीतम सिंह, संदीप, पोलू राम, धर्मवीर, सुरेंद्र, राजेंद्र, नरेश व रोबिन शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर लाडवा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जसविंद्र ध्यांगला की अगुवाई में दिए धरने में विभिन्न गांवों के सरपंचों के साथ ग्राम सचिवों ने रोष जताते हुए बीडीपीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। प्रधान जसविंद्र ध्यांगला ने बताया कि उनका धरना ई-पंचायत सिस्टम एवं सरकार के रवैये के विरोध में है। उन्होंने बताया कि ई-पंचायत सिस्टम से गांवों में विकास कार्य ठप हो जाएंगे। गांवों के विकास के लिए सरपंचों को ई-पंचायत सिस्टम मंजूर नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका धरना सोमवार से पूरी तैयारी के साथ शुरू किया जाएगा, जिसमें लाडवा ब्लाक के सभी सरपंच भाग लेंगे। धरना दे रहे सरपंचों में छत्रपाल मेहरा, रामप्रसाद शहजादपुर, अवतार सिंह गिरधारपुर, रामचंद्र बडौंदा, सर्वजीत सिंह सौंटी, मनजीत सिंह बकाली सहित अन्य सरपंच एवं ग्राम सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबैन। ई-प्रणाली के विरोध में खंड बाबैन के सरपंचों एंव ग्राम सचिवों ने खंड में सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंचों और ग्राम सचिवों का कहना था कि जब तक सरकार ई-पंचायत प्रणाली लागू करने के अपने आदेश को वापस नहीं लेगी, सरपंच एवं ग्राम सचिव अपना धरना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पंचायतों पर जबरदस्ती ई-प्रणाली को थोपने का प्रयास किया तो सरपंच एवं ग्राम सचिव इसका विरोध करेंगे। सरपंचों ने कहा कि वे ग्राम सचिवों के साथ मिलकर सरकार की पंचायतों पर ई-प्रणाली लागू करने के विरोध में एकजुट होकर सरकार के इस फैसले का विरोध करेंगे। इस अवसर पर ग्राम सचिव संजीव कुमार सैनी, गंगा नंद शर्मा, रोबिन सिंह, सरपंच प्रदीप कुमार भूखडी, विश्वजीत बिंदल बाबैन, मुकेश शर्मा भगवानपुर, रणबीर सिंह बिंट, नरेंद्र कुमार , बिमल रामसरन माजरा, बलदेव कंदौली के अलाव अनेक सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें