फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन के सडकों पर दौड रहे हैं नपा के कूडा उठाने वाले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर दौड़ रहे हैं नपा के कूड़ा उठाने वाले वाहन
विज्ञापन


लाडवा।
स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों के घर द्वार से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए चलाए गए वाहन नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बिना रजिस्ट्रेशन चार माह से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जबकि नगर पालिका प्रशासन लोगों को समय-समय पर नियमों की पालना करने का पाठ पढ़ाती रहती है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, उन पर भी आजतक रजिस्ट्रेशन नंबर नही लिखा गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के ही ये वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार लाडवा नगर पालिका ने घरों से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए दस नए वाहन खरीदे थे। इन वाहनों को 15 अगस्त को स्थानीय विधायक पवन सैनी ने जनता को समर्पित किया था। चार माह बीत जाने के बाद भी इन सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है और ये वाहन बिना वैध कागजात के सड़कों पर दौड़ कर सड़क परिवहन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने इन वाहनों की पासिंग तो करा ली, लेकिन नपा प्रशासन इन सभी की रजिस्ट्रेशन कराने का समय नहीं निकाल पाया। अब नगर पालिका को इन वाहनों की रजिस्ट्रेशन में विलंब करने के लिए जुर्माना भी भरना होगा। नपा प्रशासन ने इनमें से जिन कुछ वाहनों की रजिस्ट्रेशन नई थी उन वाहनों पर भी रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट नही लगाई गई है, जबकि उनकी रजिस्ट्रेशन प्लेट बनकर करीब सप्ताह भर से नगर पालिका के पास आ चुकी हैं। इन वाहनों की रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका सचिव हरिओम कंबोज की है, क्योंकि वे लाडवा नगर पालिका में प्रशासनिक अधिकारी हैं। ऐसे में नपा सचिव इन वाहनों को बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर चलवाने के लिए भी जिम्मेदार हैं। इस बारे में कुछ पार्षदों का कहना है कि यदि बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर चल रहा वाहन कोई दुर्घटना कर दे या स्वयं दुर्घटना का शिकार बन जाए तो उसकी क्षतिपूर्ति करने के लिए कौन जिम्मेदार होगा। पार्षदों का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन कूड़ा उठाने के वाहनों की दुर्घटना के समय बीमा कंपनियां तो उसकी क्षतिपूर्ति नहीं करेगी और उसका सारा बोझ या तो नगर पालिका पर पडे़गा या नपा सचिव को यह बोझ उठाना पडे़गा।
विज्ञापन

वहीं नपा सचिव अपनी लापरवाही को नपा चेयरपर्सन पर मढ़ने का प्रयास करते दिखे। जब इस बारे में नपा सचिव से बात की गई तो उन्होंने माना कि नपा के कूड़ा इकट्ठा करने वाले सभी वाहनों का अभी तक रजिस्ट्रेशन नही है। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए कई बार नगर पालिका चेयरपर्सन को कह चुके हैं कि बिना रजिस्ट्रेशन के वाहनों को काम पर न लगाया जाए। कार्रवाई के नाम पर उन्होंने चुप्पी साध ली। वहीं नपा चेयर पर्सन साक्षी खुराना का कहना है कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी नपा प्रशासन व सचिव की है और वे इसके लिए उन्हें कह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें