फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता गंगा ट्रेन कुरुक्षेत्र व हरिद्वार के लिए तोहफा : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता नारायण राणा रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गीता जयंती के अवसर पर शुरू की गई गीता गंगा ट्रेन कुरुक्षेत्र से हरिद्वार के लोगों के लिए नायाब तोहफा है। इससे कि दोनों प्रदेशों में पर्यटकों में श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि देश में सुशासन केवल नरेंद्र मोदी की सरकार दे सकती है और यदि देश की दिशा को सही गति मिली है तो वह नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में ही मिल पाई है चाहे कोई सा भी प्रदेश हो सभी प्रदेशों को एक सूत्र में बांध कर चलने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में गुजरात में एक तरफा जीत हासिल करेगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ देश से तय है। इस दौरान समय सिंह राणा, सबल सिंह राणा, राजीव शर्मा, भाजपा जिला सचिव अमित रोहिल्ला, जितेंद्र, बलदेव सैनी, राकेश सैनी, पंकज सैनी, प्रदीप, पवन, परमिंदर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें