जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने हासिल किया सिल्वर और कांस्य
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 55 वीं वार्षिक एथलीट मीट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें जयराम कन्या महाविद्यालय की 15 छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से सविता, अनु, किरन और शैलजा ने 4 गुणा 400 रिले रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया। कविता, देविका, अनु और शैलजा ने 4 गुणा 100 रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र तंवर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. डीएस काला ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा की प्राध्यापिका को बधाई दी। इस मौके पर श्रीजयराम संस्थान लोहार माजार के संचालक और श्रीजयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता गोयल ने छात्राओं को सफलता पर बधाई दी।