फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक प्रशासन विषय में मैसिव ओपन आनलाईन कोर्स शुरू करेगा केयू

विज्ञापन
विज्ञापन
-14 अगस्त को सीनेट हॉल में होगा उद्घाटन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैदराबाद के कुलपति होंगे मुख्यातिथि
विज्ञापन

-लोक प्रशासन विभाग के प्रो. अजमेर सिंह मलिक की अगुवाई में तैयार हुआ कोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूजीसी के दिशा-निर्देश एवं मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स कार्यक्रम के अंतर्गत लोक प्रशासन विषय पर एक कोर्स शुरू करेगा।
लोकप्रशासन विभाग के प्रो. अजमेर सिंह मलिक की अगुवाई में तैयार किए गए और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से मान्यता प्राप्त इस ऑनलाईन कोर्स को विद्यार्थी स्वयं डॉट जीओवी डॉट इन के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपना पंजीकरण कर इसका फायदा उठा सकेंगे। विभाग की अध्यक्षा प्रो. मंजूषा शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के लिए यह गौरव की बात है कि यह पाठ्यक्रम को तैयार करने की जिम्मेवारी उन्हें मिली है।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के लोक प्रशासन विषय के मूक पाठ्यक्रम के कोर्डिनेटर प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि मूक पाठ्यक्रमों का उद्देश्य किसी भी समय, किसी भी स्थान पर शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को ऑडियो-वीडियो के माध्यम से विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट विषयवस्तु प्रदान करना है, ताकि वे देशभर के विषय विशेषज्ञों के विडियो लेक्चर के माध्यम से उस विषय के बारे में गहराई से अध्ययन कर सकें। प्रो. मलिक ने बताया कि लोक प्रशासन विषय के मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स की विषयवस्तु देशभर के लोक प्रशासन विषय के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार की गई है। 14 अगस्त को इसके उद्घाटन के साथ ही देशभर के विद्यार्थी इनका फायदा उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में देश में मूक पाठ्यक्रमों के महत्व एवं इसकी आवश्यकता विषय पर विशेष व्याख्यान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 14 अगस्त को केयू के सीनेट हॉल में कोर्स के उद्घाटन अवसर पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैदराबाद के कुलपति प्रो. अप्पाराव पोदिले मुख्यातिथि होंगे, जबकि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूजीसी के सदस्य प्रो. जी गोपाल रेड्डी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें