अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
गांव मंगौली रागडान में घर में बैठी महिला के बाल कटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मंच गया। इसके बाद लोग अपने घरों के आगे नीम की टहनी लटकाने जैसे टोटके करने लगे हैं। उधर, पुलिस मामले की हकीकत जानने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार करीब सायं साढ़े सात बजे घर में बाल धोने के बाद महिला बाल सुखा रही थी। महिला की सास ने देखा कि महिला के बाल नीचे गिर गए जैसे ही युवती को पता चला कि उनके बाल कट कर नीचे गिरे पड़े है तो वह जोर जोर कर रोने लगी। इस घटना का शोर मचते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। महिला कुछ देर पहले ही बीड़ मंगौली चौक पर अपने पति की दुकान से घर आई थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी सरपंच पति मेजर सिंह को मिली वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाकर देखा महिला के कटे हुए बाल नीचे पड़े हुए थे। घटना के बाद गांव के गणमान्य लोग एवं परिवार के सदस्यों ने महिला से जानकारी भी ली। महिला ने बताया कि उसने किसी को घर में प्रवेश करते नहीं देखा।
--------------
क्या कहते है थाना प्रभारी
जब इस मामले के बारे में बाबैन थाना प्रभारी दलीप सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि मामला मेरे संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें अगर किसी गांव में बाल कटने की के मामले में कोई व्यक्ति या महिला मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।