देश में किसान जेल भरो आंदोलन छेडे़गी भाकियू
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। भारतीय किसान यूनियन की ओर से निकाली जा रही किसान जागृति यात्रा का बाबैन में पहुंचने पर किसानों ने शुक्रवार को स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व करते हुए भाकियू पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय किसान महासंघ कोर कमेटी के सदस्य गुरनाम सिंह चढूनी सैकड़ों मोटरसाइकिलों व गाड़ियों के काफिले के साथ बाबैन पहुंचे।
चढूनी ने कहा कि किसान को कर्ज मुक्त करवाने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने को लेकर 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश में जेल भरो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसके तहत करनाल पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल व कुरुक्षेत्र जिले के किसान 9 अगस्त को पीपली अनाज मंडी में एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के साथ अपने भाषणों में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के बारे में लिखित रूप से वादा किया था, लेकिन अब सरकार आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा करके किसान को कर्ज मुक्त नहीं करेगी व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। गुरनाम सिंह ने बताया कि यात्रा की समाप्ति 3 अगस्त को करनाल में सीएम हाऊस पर होगी और किसान कपडे उतारकर अपनी मांगों को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश भर में जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। इसको कामयाब बनाने के लिए किसान जागृति यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करती और किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं करती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में देश के 62 किसान संगठन भाग ले रहे हैं। 18 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रतिदिन 11 किसान क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। 9 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में किसान जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। इस अवसर पर इस अवसर पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्मसिंह मथाना, जिला प्रधान बलकार सिंह, कृष्ण कलाल माजरा, राकेश बैंस, लाल सिंह, हरपाल सिंह, गुरबाज सिंह, दर्शन सिंह, नरेंद्र सिंह ईशरहेड़ी, सदीप लाडा कालवा, अमर सिंह टाटकी, नरेश भूखड़ी, ताराचंद व अन्य किसान मौजूद थे।