फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई में अघोषित कटों से परेशान ग्रामवासियों ने हाईवे पर जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद।
बिजली के अघोषित कटों से परेशान गांव तलहेडी और आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात्रि गांव मलिकपुर के नजदीक हिसार से चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटा जाम लगाया और प्रदेश सरकार, प्रशासन व बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा, पिहोवा थाना प्रभारी प्रतीक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे तो वहीं बिजली बोर्ड के एक्सईएन योगराज सिंह व सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे।
ग्रामीण गुरबाज सिंह, बख्खा सिंह, लख्खा सिंह, बिट्टू, पंजाब सिंह, बलविंद्र सिंह, मुखत्यार सिंह, मेजर सिंह, गुरदयाल, मन्ना आदि ने बताया कि गांव में गर्मी के चलते पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई में अघोषित लगाए जा रहे है। सप्लाई में लगे कटों के बारे में पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तथा कई बार तो सबस्टेशन में लगे कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि गर्मी के चलते ग्रामवासियों का बुरा हाल है और सब स्टेशन में लगे कर्मचारी लगातार कट लगाकर ग्रामवासियों को जानबूझ कर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय बिजली सप्लाई में कटों के कारण छोटे बच्चों व बुजुर्गों का गर्मी से बुरा हाल है और यही हाल खेतों में दी जाने वाली बिजली सप्लाई का भी है। थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा ने ग्रामवासियों को बिजली सप्लाई बचे घंटे पूरे करने का आश्वासन दिया उसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
तकनीकी खराबी के चलते बाधित हुई बिजली सप्लाई : एक्सईएन
इस संबंध में बिजली निगम के एक्सईएन योगराज व सुखदेव सिंह ने बताया कि गांवों की बिजली सप्लाई में कोई कट नहीं लगा है। टिकरी फीडर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण उस फीडर के हिस्से की सप्लाई कम हो गई थी जिसे बाद में पूरा किया जा रहा था। उसी दौरान ओवर लोड होने के चलते तलहेडी फीडर कुछ समय के लिए बंद हो गया, जिसकी बारी को आगे एडजस्ट करके पूरा करना था। लेकिन ग्रामवासियों ने बिना कुछ सोचे व स्थिति को समझे जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी फीडर की सप्लाई को नहीं काटा जाता। कई बार फाल्ट से सप्लाई बंद हो जाती है और उसके बचे हुए घंटो को बाद में पूरा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें