इस्माईलाबाद। किक्रेट मैच खेलते हुए टीमें। संवाद
इस्माईलाबाद। क्रिकेट क्लब ठोल के तत्वावधान में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा युवा नेता कर्ण प्रताप सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह सांगवान ने किया।
पहले दिन मंगलवार को 14 टीमों के सात मैच हुए। इसमें बाबैन की टीम फाइनल में पहुंच गई। पहला मैच सौंटा व चंद्रहेड़ी के बीच हुआ जिसमें सौंटा की टीम 12 रन से जीत गई। बुधवार को फिर से 14 में से एक टीम फाइनल में पहुंचेगी और उसका मुकाबला बाबैन से होगा।
जगदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का जीवन में काफी महत्व है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हमें खेल को केवल खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित भी किया।
उन्होंने कहा कि उनकी अयन फाउंडेशन ने पूरे प्रदेश में ड्रग फ्री हरियाणा अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत गांव दर गांव जाकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। क्रिकेट क्लब के मेंबर हैप्पी धीमान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुछ 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले स्थान पर विजेता टीम को 31 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस्माईलाबाद। किक्रेट मैच खेलते हुए टीमें। संवाद
इस्माईलाबाद। किक्रेट मैच खेलते हुए टीमें। संवाद