फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद अनाजमंडी में मिले उल्टी और दस्त के 14 मरीज

विज्ञापन
शाहाबाद। जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहाबाद। अनाजमंडी में डायरिया फैलने लगा है। सोमवार को पहले दिन डायरिया के आठ मामले सामने आए थे वहीं मंगलवार को भी 14 मामले सामने आए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने टीम जांच के लिए उतार दी है और जरूरी कदम भी उठाए गए हैं। जिला रेपिड रिस्पोंस टीम (आरआरटी) ने निरीक्षण किया व पानी के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सोमवार को उप नागरिक अस्पताल शाहाबाद के अधिकारियों ने सूचना दी थी कि मंडी में डायरिया के आठ मरीज मिले हैं। इसके बाद जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप के निर्देश पर मंगलवार को आरआरटी टीम को मौके पर भेजा गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि आज भी करीब 13-14 नए डायरिया के केस सामने आए हैं। टीम ने सभी मरीजों की स्थिति जानी और बीमारी के कारणों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए आठ बैक्टरोलॉजिकल और 15 ऑर्थोटोलरिन नमूने एकत्रित किए गए जिनमें 10 नमूने अनफिट और पांच फिट पाए गए। इसके अलावा हैपेटाइटिस की पुष्टि के लिए कुल 13 सैंपल (जिनमें से छह स्टूल सैंपल भी शामिल) जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि कौन सा हैपेटाइटिस फैला है। टीम ने एहतियात के तौर पर आमजन को जागरूक करते हुए हैलोजन की गोलियां और ओआरएस पैकेट वितरित किए और उनके उपयोग की जानकारी दी। साथ ही लोगों को उबला पानी पीने, भोजन को ढककर रखने और बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडी में पानी की पाइपलाइन में लीकेज भी पाया गया जिसे तुरंत जनस्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दुरुस्त कराया गया और पानी में उचित क्लोरीनेशन की हिदायत दी गई। लगभग पांच हजार मजदूरों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए मंडी में मेडिकल कैंप लगाकर ओपीडी शुरू की है जो तब तक जारी रहेगी जब तक सभी केस समाप्त नहीं हो जाते।

शाहाबाद। जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें