फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदेश के 14 आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक कॉलेजों को मिली आयुष विश्वविद्यालय से प्रोविजनल संबद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय से प्रदेश के 14 आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक कॉलेजों को प्रोवजिनल एफिलिएशन मिली है। इस पर सोमवार को हुई विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल की 5वीं बैठक में मोहर लगाई गई।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. बलदेव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त एजेंडे से सहित 34 एजेंडे रखे गए, जिन पर सहमति दी गई। इनमें शैक्षणिक स्तर से लेकर व्यवस्था तक में सुधार के एजेंडे शामिल रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि कोई छात्र ठीक 24 घंटे पहले भी आवेदन कर परीक्षा में बैठ सकता है। हालांकि इस बैठक में पास किए गए सभी एजेंडे आगे होने वाली कार्यकारिणी परिषद की बैठक में रखे जाएंगे, जहां इन पर अंतिम मोहर लग पाएगी।
बैठक की शुरुआत में कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार ने सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से सभी एजेंडों को अनुमोदित किया गया और सभी 34 एजेंडों पर बैठक में मोहर लगाई गई।
विज्ञापन

बैठक के अंत में कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने परिषद के पूर्व सदस्यों व नवनिर्वाचित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आयुष विवि. के कुलपति के नाते उनका पांच वर्ष का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है, इसमें संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिला। आशा है भविष्य में आयुष विवि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में नए-नएकीर्तिमान स्थापित करेगा।

महज 40 मिनट में निपटी बैठक
बैठक में भले ही 34 एजेंडे रखे गए, लेकिन यह बैठक करीब 40 मिनट में ही संपन्न हो गई। सभी सदस्यों ने सहमति के साथ इन एजेंडों पर मोहर लगा दी। इन एजेंडों में कई बेहद सामान्य ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें