फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के 14 अफ्रीकी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी कर चुके 14 अफ्रीकी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा में पढ़ाई के अनुभव साझा किए और प्रदेश के लोगों के सहयोग व सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने उनसे शैक्षणिक अनुभव और हरियाणा के लोगों से जुड़ाव पर बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद भारत और अन्य देशों के शैक्षणिक व सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को अपने देशों में भारत की सकारात्मक छवि के दूत बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भारतीय संस्कृति जानने का अवसर मिलने पर आभार जताया। इस अवसर पर कई अधिकारी और शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें