पिहोवा। किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाती चिकित्सक। विज्ञप्ति
पिहोवा। किशोरियों को कैंसर से बचाने के लिए सरकार की ओर से एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है। इस कड़ी में उपमंडल की 50 प्रतिशत आधे से ज्यादा किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 133 किशोरियों को टीका लगाया गया है। इस कड़ी में पिहोवा में 1465 किशोरियां हैं जिनमें से 742 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूलों में शिक्षक अभिभावक मीटिंग कर अभिभावकों को सचेत किया जा रहा है और टीकाकरण के विषय में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से 15 वर्ष की किशोरियों को वैक्सीन इसलिए लगाई जा रही है ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। यह वैक्सीन इससे पहले 2006 से प्राइवेट सेक्टर में लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई जा रही वैक्सीन डब्ल्यूएचओ से प्रमाणित है और 160 देशों में 80 प्रतिशत आबादी यह वैक्सीन ले चुकी है।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोयल ने सभी चिकित्सा अधिकारियों व सुपरवाइजर को सभी स्कूलों में अभिभावकों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से एएनएम मीना, रविंद्र, मुकेश, एएनएम सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
पिहोवा। किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाती चिकित्सक। विज्ञप्ति