कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम (बीपीआर) कॉलेज में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा के समय बचाव के तरीकों की ट्रेनिंग दी गई। एनडीआरएफ की 9 सदस्यीय दल का नेतृत्व उपनिरीक्षक भुपाल सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा एवं मानव निर्मित आपदा दोनों से बचने के उपाए बताए। प्राकृतिक आपदाओं में मुख्यत: भूकंप, बाढ़ एवं अग्नि है। भुपाल सिंह ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बचाव के तरीकों की मॉकड्रिल भी कराई। उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले कई यंत्र भी प्रदर्शित किए गए। ट्रेनिंग में महाविद्यालय के 250 विद्यार्थियों और 40 शिक्षकों के अलावा स्टाफ सदस्यों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। आपदाएं किसी को बताकर नहीं आती। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन का महाविद्यालय में पहुंचने पर उन्होंने आभार जताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित शिक्षण एवं गैर शिक्षण स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।