फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकीर्तन में भक्तों ने किया श्याम गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संकीर्तन में भक्तों ने किया श्याम गुणगान
शाहाबाद। सेक्टर-एक के जैन स्थानक में रविवार रात्रि को 53वां श्री श्याम संकीर्तन समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा किया गया। अजय एवं अरुण गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य यजमान सुपर्श जैन परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। शाहाबाद में पहली बार हुए खाटू श्याम जी के संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इस दौरान पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में गायक बहादुर सैनी कैथल और हर्ष गोयल ने श्याम जी के मधुर भजनों के साथ देशभक्ति गीत भी सुनाए। गणेश वंदना के उपरांत देशभक्ति गीत उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जिस मुल्क की सरहद की निगेबान हैं आंखें... पर श्रद्धालुओं ने भारत मां का जयकारा लगाया। आरती में दिनेश गोयल, मोहित तायल, दीपक गोयल, ऐपी चावला करनाल, मनोज काठपाल, अंकुश सिंगला तरावड़ी, हन्नी मेहता, सतीश शर्मा, पंकज सिंगला, राकेश सिंगला, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, पियांशु तायल, साहिल गोयल, शिवम, प्रणव गुप्ता, गीता चावला, कविता गोयल, रीटा, मीनू, सुमन वर्मा, योगिता, स्वीटी मित्तल, ललिता और उमा मेहता सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें