फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहोवा सीएचसी में आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए रातोंरात लिस्ट बदले जाने के मामले में दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । पिहोवा सीएचसी में पहले से कार्यरत कर्मियों को हटाए जाने व अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से मिलीभगत कर अपनी मर्जी से आउट सोर्सिंग कर्मचारी लगाए जाने के मामले में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह आदेश राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने दिए। वे पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
एसडीएम पिहोवा की रिपोर्ट के बाद राज्यमंत्री ने दोषी के खिलाफ तुंरत एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए । उन्होंने लाडवा निवासी प्रेमचंद, कैंथला खुर्द निवासी रणसिंह, बारना निवासी नारायण दत्त, पिपली निवासी शिवकुमार सहित अन्य लोगों द्वारा हाउस में रखी गई विभिन्न विभागों से संबंधित रखी गई समस्याओं का समाधान करते हुए और कई शिकायतों की रिपोर्ट को अगली बैठक में तथ्यों सहित रखने के आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से लें और प्रार्थियों को शीघ्र अति शीघ्र न्याय मिल सके। वहीं, सीएचसी झांसा के सहायक नरोतम दास द्वारा आउटसोर्सिंग व अन्य कर्मचारियों द्वारा चिकित्सा संस्थान के मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने की शिकायत पर अधिकारियों को आदेश दिए कि इस मामले में 10 दिन में रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में गांव जडोला निवासी खजान सिंह ने शिकायत रखी कि उसके भाई की करंट लगने से मौत हो गई। इस मामले में एक्सईन कुरुक्षेत्र ने तथ्यों सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। राज्यमंत्री ने तकनीकी कमेटी से जांच करवाने के आदेश दिए। यह कमेटी सभी तथ्यों पर अध्ययन करेंगी और मेरिट पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, प्रतापगढ़ निवासी छतरपाल ने ज्यादा बरसात से धान की फसल खराब होने पर मुआवजे की मांग की। कृषि उपनिदेशक ने बीमा कंपनी की गलती बताई तो राज्यमंत्री ने कहा कि इसका खामियाजा किसान क्यों भुगते। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कृषि विभाग तुरंत कार्रवाई करे और मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

कीर्ति नगर की नीलम ने दुकान के लिए बैंक द्वारा ऋण न देने का मामला रखा। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि महिला को रोजगार चलाने के लिए डीआरआई स्कीम के तहत ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। शाहबाद अनाज मंडी वासी सोहन लाल ने एक फर्म द्वारा लगभग एक लाख जीरी कटटों के फर्जी जे फार्म जमींदारों के नाम काटने की शिकायत रखी। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि एसडीएम बारीकी से जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपे। गांव चंद्रभानपुरा निवासी सेवा सिंह ने आरोप लगाए कि गांव की फिरनी 33 फुट चौड़ी थी, जो अब महज 12 फुट तक रह गई है। इस पर तहसीलदार ने सफाई दी। इसके बावजूद राज्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर दोबारा पैमाईश करने के बाद शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए।
शाहाबाद स्टेशन माजरी निवासी लवकेश कुमार ने फार्मर्स कॉपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी के प्रबंधक द्वारा खातों में 65 लाख का गबन के आरोप लगाते हुए शिकायत रखी। उप रजिस्ट्रारने कहा कि प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है और एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की हुई है। राज्यमंत्री ने आदेश दिए कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और तहसीलदार शाहाबाद 65 लाख रुपए की रिकवरी करने के लिए दोषी की संपति को अटैच करने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राज्यमंत्री कर्णदेव कॉबोज ने की जबकि इस दौरान विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयल सुनहेड़ी, ब्लाक समिति थानेसर के चेयरमैन देवी दयाल, डीसी डॉ एसएस फुलिया व एसपी सुरेंद्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें