फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो के माध्यम से लगाई पुरानी अनाज मंडी के अवैध कब्जों पर तुरंत रोक की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 37
विज्ञापन

सीएम विंडो के माध्यम से लगाई पुरानी अनाज मंडी के अवैध कब्जों पर तुरंत रोक की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में सौंदर्यकरण का कार्य प्रगति पर है, लेकिन अब यहां अवैध कब्जों का भी दौर शुरू हो गया है। बाबैन वासी जितेंद्र ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर सरकार से इन अवैध कब्जों पर तुरंत रोक लगाने की गुहार लगाई है। सीएम विंडो पर शिकायत भेज जितेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत बाबैन द्वारा पुरानी अनाज मंडी में इंटरलॉक लगाने तथा गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पुरानी अनाज मंडी में सफाई होते ही बाबैन की एक महिला ने अपना खोखा रख अवैध कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि बाबैन के मुख्य बाजार में सड़क की फोरलेनिंग का कार्य शुरू हो गया है, जिससे बाजार में रखे सैकड़ों खोखों का उठना तय है।
बाक्स
आमदनी का साधन नहीं, दुकान चलाकर गुजारे का प्रयास : कृष्णा देवी
----------------------------------------------------------------------------------
पुरानी अनाज मंडी में खोखा रखने वाली महिला कृष्णा देवी ने कहा कि वह बहुत गरीब परिवार से है और उसकी आमदन का कोई भी साधन नहीं है। उन्होंने निलंबित सरपंच विश्वजीत बिंदल के समय में अपनी दुकान चलाने के लिए खोखा रखा था ताकि वह इसमें दुकान चलाकर परिवार का गुजारा कर सके। अभी तक पंचायत से न तो कोई बाड़ा आदि लिया और न ही उन्हें रिहायश के लिए जमीन मिल पाई। वे अवैध कब्जा नहीं करेंगी बल्कि आजीविका चलाने के लिए बस दुकान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
महिला को खोखा उठाने के लिए बोल दिया : सरपंच
----------------------------------------------------------------------
बाबैन के कार्यवाहक सरपंच सूर्या सैनी ने कहा कि पुरानी अनाज मंडी में रखे अवैध खोखे का मामला उनके संज्ञान में है। अवैध खोखा रखने वाली महिला को इसे उठाने के लिए बोल दिया है। किसी को भी पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे नहीं करने दिए जाएंगे। जो भी व्यक्ति पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें