फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लाप्ता उषा रानी का चार दिन बाद नहर से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई युवती का शव गत रविवार को गांव मुर्तजापुर के नजदीक नहर में मिला है, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल में भेजा लेकिन चिकित्सकों ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर गांव मुर्तजापुर से गुजरने वाली नहर से 22 वर्षीय युवती का शव बरामद किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया था। शव की शिनाख्त जिला करनाल के गांव समाना बाहू निवासी ऊषा रानी के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद मामले की जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवती घर से संदिग्ध परिस्थितियों 13 जून को लापता हो गई थी जिसकी 14 जून को युवती के परिजनों द्वारा नीलोखेड़ी थाना में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें