फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दें इस्तीफा, एचएसएससी चेयरमैन पर दर्ज हो मामला : रणबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम दें इस्तीफा, एचएसएससी चेयरमैन पर दर्ज हो मामला : रणबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जा रही भर्तियों में सरेआम घोटाला किया गया है, जिसके चलते प्रदेश के समीए मनोहर लाल को इस्तीफा दे देना चाहिए और आयोग के चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। यह घोटाला उनकी नाक के नीचे ही किया गया है और वे पूरी तरह से जिम्मेदार है। यह मांग राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने की। वे यहां एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। रणबीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने भर्ती के दौरान ही खुलासा कर दिया था कि ये भर्तियां घुस व भ्रष्टाचारी के बल पर की जा रही है जबकि भाजपा सरकार पारदर्शिता का ढिंढौरा पीट रही है। अब सारे सुबूत बाहर आ चुके है और इससे स्पष्ट हो गया है कि अयोग्य युवाओं को पैसे के बल पर नौकरी थमाई गई है जबकि योग्य युवक बेरोजगार सड़कों पर घुम रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के दर्ज मामले वापस लिए जा रहे है। ऐसे में कानून व्यवस्था कैसे दुरूस्त रह सकती है। उन्होंने भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि अब प्रदेश ही नहीं देश के लोगों का भी इस सरकार से भरोसा उठा चुका है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो लोक स्वराज पार्टी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। यहीं नहीं 18 अप्रैल को पार्टी का करनाल में स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिस दौरान सरकार को घेरने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें