स्कूल पर लगाया नाजायज वसूली का आरोप आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। अभिभावकों ने पिहोवा के एक नामी प्राइवेट स्कूल पर अनवेल डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर नाजायज वसूली करने का आरोप लगाकर शिकायत डीसी डॉ. एसएस फुलिया से की है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन एडमीशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली कर रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से अनवेल डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर करीब 8 हजार रुपये लिए जा रहे हैं, जो नियमानुसार सरासर गलत है। अगर कोई अभिभावक इसका विरोध करता है तो स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों का एसएलसी काटकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। अभिभावकों ने शिकायत सौंपकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस अवसर पर उपेश, संदीप, संजीव, विजय, हरमन दीप, प्रदीप, अमित, हरदेव, कुलदीप, विजय दीप, मनीश, सुनील, विशाल, अनिल तथा नवीन सहित कई अभिभावक मौजूद रहे। डीसी ने बताया शिकायत पर जांच के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।