फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा : चीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव बन में एक सभा में कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए जनता से झूठे वादे किए थे। इन्हें चार साल होने के बावजूद पूरा नहीं किया गया है। अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए भाजपा लोगों का ध्यान इन वादों से हटाना चाहती है। वह जाति, धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का प्रयास कर रही है। पेपर लीक होने का रिकॉर्ड बनाकर भाजपा ने विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया। साथ ही युवाओं को नौकरियां न देकर उनका भविष्य चौपट कर दिया है। चीमा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के साथ युवाओं के विकास के लिए काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश और जनता की सेवा की है। इससे युवाओं का कांग्रेस में रुझान बढ़ रहा है। इस अवसर पर गुरविंद्र सिंह सलेमपुर, संजीव लालर, संदीप लालर, विशाल महंत, गगनदीप, मोहित, मंदीप लालर, विशाल, संजय, गौरव, गुरदयाल महंत, रवि, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें